सिर्फ तेरे शब्द सुन कर आज खटका दिल मेरा
तेरी ज़ुल्फ़ों में कहीं पर देख अटका दिल मेरा
दूर तुमने जो किया मैं दूर ख़ुदस हो गया
झेल पाया ही नहीं ये एक झटका दिल मेरा
आँख ये बादल बनी तेरी तरफ बस चल पड़ी
देखने को बस तुझे दिन रात भटका दिल मेरा
चाँद को मैंने तभी सीने में अपने रख लिया
आसमाँ में देख तू वो देख लटका दिल मेरा
बोलते तुम प्यार से तो दिल कभी रोता नहीं
हाथ से तुमने मगर बस तेज़ पटका दिल मेरा
दोस्त भी मेरा गया और प्यार भी मेरा गया
बस बुरा मुझको लगा ये जान चटका दिल मेरा
Read Full