maana raat siyaah andheri hai | माना रात सियाह अँधेरी है

  - Lalit Mohan Joshi

माना रात सियाह अँधेरी है
पर आने वाली सुब्ह अच्छी है

थोड़े ग़म से इतना मत डरना
इस सेे आगे राह तुम्हारी है

अपने इल्म को ख़ूब बढ़ाओ तुम
फिर देखो ये दुनिया तुम्हारी है

चलना शुरू किया है अभी सफ़र
फिर देखो महफ़िल ये हमारी है

पहले तुम्हें काँटों पे चलना है
फिर फूलों की राह तुम्हारी है

फ़ेलुन फ़े को समझ लिया है अब
यानी बहर-ए-ग़ज़ल हमारी है

उर्दू है दिल सब शायरों का पर
हिंदी धड़कन यार हमारी है

  - Lalit Mohan Joshi

More by Lalit Mohan Joshi

As you were reading Shayari by Lalit Mohan Joshi

Similar Writers

our suggestion based on Lalit Mohan Joshi

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari