mujhko bhoolo to achha hai | मुझको भूलो तो अच्छा है

  - Lalit Mohan Joshi

मुझको भूलो तो अच्छा है
चुप रहने दो तो अच्छा है

हवा ये अक्सर ही कहती है
आग लगाओ तो अच्छा है

आँख का पानी कहता है ये
वक़्त पे जागो तो अच्छा है

गुम आवाज़ मेरी है कहीं पे
कोई सदा दो तो अच्छा है

आवारा जिस्म ये कहे फिर
मंज़िल पाओ तो अच्छा है

  - Lalit Mohan Joshi

More by Lalit Mohan Joshi

As you were reading Shayari by Lalit Mohan Joshi

Similar Writers

our suggestion based on Lalit Mohan Joshi

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari