ख़ुशी के गीत गाए जा रहा हूँ

मैं इक सदमा दबाए जा रहा हूँ

मेरे दिल पर अभी है वेहशत-ए-बू
सो ख़ुशबू में नहाए जा रहा हूँ

वो मुझ को छोड़ देना चाहती है
मगर मैं ही निभाए जा रहा हूँ

शग़फ़ तितली से मुझ को क्या रहेगी
मैं रस्म-ए-गुल निभाये जा रहा हूँ

— Praveen Sharma SHAJAR

More by Praveen Sharma SHAJAR

Other ghazal from the same pen

See all from Praveen Sharma SHAJAR →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling