aashiqi men to khyaalon ke siva kuchh bhi nahin | आशिक़ी में तो ख़यालों के सिवा कुछ भी नहीं

  - Praveen Sharma SHAJAR

आशिक़ी में तो ख़यालों के सिवा कुछ भी नहीं
दिल के सौदे में ज़वालों के सिवा कुछ भी नहीं

कौन आया था यहाँ दिल को गया लूट के वो
घर पे टूटे हुए तालों के सिवा कुछ भी नहीं

सोचता हूँ मैं यहीं जब भी तुम्हें देखता हूँ
आलम ए मौला कमालों के सिवा कुछ भी नहीं

जो भी देखे वो यही कहता है ऐसा तो नहीं हो
जिंदगी अपनी मिसालों के सिवा कुछ भी नहीं

  - Praveen Sharma SHAJAR

Duniya Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Praveen Sharma SHAJAR

As you were reading Shayari by Praveen Sharma SHAJAR

Similar Writers

our suggestion based on Praveen Sharma SHAJAR

Similar Moods

As you were reading Duniya Shayari Shayari