एक बर्बाद कहानी का वो हिस्सा न बने

इस लिए चाहता हूँ मैं कि वो मेरा न बने

मशवरा मुफ़्त है पर काम बहुत आएगा
ध्यान रखना कोई ख़ुश्बू लिए चलता न बने

मेरी ग़लती नहीं थी फिर भी मुआफ़ी माँगी
मेरी कोशिश है कि इज़्ज़त का तमाशा न बने

मैं बताता नहीं किस तरह हुआ हूँ बर्बाद
साथ मेरे ही सफ़र ख़त्म हो रस्ता न बने

मान ले दिल मेरा कहना कि मोहब्बत मत कर
ज़िंदगी ताकि नए दर्द का दरिया न बने

— Aatish Indori

More by Aatish Indori

Other ghazal from the same pen

See all from Aatish Indori →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling