aakhiri baar milen aur fana ho jaayen | आख़िरी बार मिलें और फ़ना हो जाएँ

  - Aatish Indori

आख़िरी बार मिलें और फ़ना हो जाएँ
घोंसला टूटने से पहले जुदा हो जाएँ

बेवफ़ाई न की है और न कर पाऊँगा
तू बता कैसे तेरी तरह ख़ुदा हो जाएँ

सिर्फ़ सुन्दर नहीं हो, तुम तो बहुत सुन्दर हो
यह कोई वजह नहीं जिस सेे फ़िदा हो जाएँ

बन के सब देख लिया पर नहीं भाया तुमको
कह दे मुझको कि तेरे 'इश्क़ में क्या हो जाएँ

हिज्र यूँँ काटना आसान पड़ेगा शायद
एक दूजे से ख़फ़ा हो के जुदा हो जाएँ

आतिश इंदौरी

  - Aatish Indori

One sided love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading One sided love Shayari Shayari