इक खुला आसमान देना है
हर किसी को उड़ान देना है
एक के बाद दूसरा पर्चा
'उम्र भर इम्तिहान देना है
दिल में इतनी जगह तो दो जानाँ
तुम को अपना जहान देना है
चाहे तुम हो या बे-ज़बां कोई
हर किसी को अमान देना है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Aatish Indori
our suggestion based on Aatish Indori
As you were reading Motivational Shayari in Hindi Shayari