aag hai par dhuaan nahin hota | आग है पर धुआँ नहीं होता

  - Aatish Indori

आग है पर धुआँ नहीं होता
दिल में क्या है बयाँ नहीं होता

एक दुनिया वहाँ बसानी है
शख़्स तन्हा जहाँ नहीं होता

या तो बचपन है या बुढ़ापा है
बोन्साई जवाँ नहीं होता

दरमियाँ कोई फिर भी होता है
कोई जब दरमियाँ नहीं होता

भीड़ में हूँ तो क्या हुआ 'आतिश'
शख़्स तन्हा कहाँ नहीं होता

  - Aatish Indori

Bachpan Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Bachpan Shayari Shayari