टूटे दिल से ये हिमाक़त नहीं हो पाएगी
पहले जैसी वो मोहब्बत नहीं हो पाएगी
एक बिखरे हुए दिल को है समेटा हमने
फिर से तोड़ा तो मरम्मत नहीं हो पाएगी
बेवफ़ा यूँँ नहीं है सिर्फ़ तुम्हें खोया है
अब किसी से भी मोहब्बत नहीं हो पाएगी
धड़कनें बिन तेरे भी चलती रहेंगी माना
पहले जैसी तो तबीअत नहीं हो पाएगी
देखकर आपको मचले न तबीअत मेरी
इतनी तो मुझ सेे शराफ़त नहीं हो पाएगी
As you were reading Shayari by Aatish Indori
our suggestion based on Aatish Indori
As you were reading undefined Shayari