dil kisi ko bhi nahin saunp diya jaata hai | दिल किसी को भी नहीं सौंप दिया जाता है

  - Aatish Indori

दिल किसी को भी नहीं सौंप दिया जाता है
नर्म हाथों में गुलाबों को रखा जाता है

मादरे हिंद की तारीफ़ में क्या क्या बोलूँ
बिना तालों के ख़ज़ानों को रखा जाता है

क़ीमती कर रहे हो साथ बिठाकर अपने
चाँद के साथ सितारों को रखा जाता है

कोई सागर न उड़ेलो ये सियासत-दाँ हैं
ख़ून से इनके पियालों को भरा जाता है

  - Aatish Indori

Charagh Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Charagh Shayari Shayari