सुनता कब है वो कहानी को कहानी की तरह
जज़्ब मिट्टी में वो हो जाता है पानी की तरह
एक और वजह है जिस वजह से भाती हो मुझे
तुम सुनाती हो कहानी मेरी नानी की तरह
मत तलाशो किसी किरदार में अपनी ख़ुशबू
तुम कहानी को सुनो यार कहानी की तरह
आपको सूट पुराना ही पहन आना था
दूसरे रंग नहीं फबते हैं धानी की तरह
As you were reading Shayari by Aatish Indori
our suggestion based on Aatish Indori
As you were reading undefined Shayari