sabki aankhoñ ka khwaab hona hai | सबकी आँखों का ख़्वाब होना है

  - Aatish Indori

सबकी आँखों का ख़्वाब होना है
मुझको महँगी शराब होना है

आप लोगों के साथ रह पाऊँ
मुझको इतना ख़राब होना है

हारना पक्का है मुहब्बत का
'इश्क़ को कामयाब होना है

जान लो मेरे होने का मतलब
माँ की आँखों में ख़्वाब होना है

  - Aatish Indori

I love you Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading I love you Shayari Shayari