सच नहीं है ये कि तलवार लिखा करती है
फ़ैसला जंग का यलग़ार लिखा करती है
प्रेम संदेश अगर लिखना है तो यूँँ लिक्खो
जिस तरह पानी पे पतवार लिखा करती है
कोई नाता नहीं है उसका वफ़ादारी से
बस तख़ल्लुस वो वफ़ादार लिखा करती है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Aatish Indori
our suggestion based on Aatish Indori
As you were reading Dushman Shayari Shayari