roothne se faayda to hai nahin | रूठने से फ़ायदा तो है नहीं

  - Aatish Indori

रूठने से फ़ायदा तो है नहीं
दिल का रिश्ता टूटना तो है नहीं

आपसे कुछ कहने से क्या फ़ायदा
कोई सोता फूटना तो है नहीं

आप पीले रंग की पहनाओगे
बेड़ियों को टूटना तो है नहीं

यह ही अच्छा है कि रिश्ते में रहो
बंधनों से छूटना तो है नहीं

  - Aatish Indori

Romantic Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Romantic Shayari Shayari