mujhko to teri heer banna tha | मुझको तो तेरी हीर बनना था

  - Aatish Indori

मुझको तो तेरी हीर बनना था
तुझको पर मेरी पीर बनना था

बे-वफ़ाई ही अच्छी कर लेते
इक मुकम्मल नज़ीर बनना था

मैं लगा था ख़ुदा बनाने में
पर तुझे मेरी पीर बनना था

गुल ही था दिल में आने के पहले
घुसने के बाद तीर बनना था

उसने तो राज-पाट छोड़ दिया
मुझको जिसका वज़ीर बनना था

  - Aatish Indori

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari