पानी आँख में भर कर लाया जा सकता है

अब भी जलता शहर बचाया जा सकता है

एक मोहब्बत और वो भी नाकाम मोहब्बत
लेकिन इस से काम चलाया जा सकता है

दिल पर पानी पीने आती हैं उम्मीदें
इस चश्में में ज़हर मिलाया जा सकता है

मुझ गुमनाम से पूछते हैं फ़रहादमजनूं
इश्क़ में कितना नाम कमाया जा सकता है

ये महताब ये रात की पेशानी का घाव
ऐसा ज़ख़्म तो दिल पर खाया जा सकता है

फटा -पुराण ख़्वाब है मेरा फिर भी 'ताबिश '
इस में अपना -आप छुपाया जा सकता है

— Abbas Tabish

More by Abbas Tabish

Other ghazal from the same pen

See all from Abbas Tabish →

Mohabbat Shayari Collection

Shers of mohabbat shayari collection.

All Mohabbat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling