yaad men teri jahaan ko bhoolta jaata hooñ main | याद में तेरी जहाँ को भूलता जाता हूँ मैं

  - Agha Hashr Kashmiri

याद में तेरी जहाँ को भूलता जाता हूँ मैं
भूलने वाले कभी तुझ को भी याद आता हूँ मैं

एक धुँदला सा तसव्वुर है कि दिल भी था यहाँ
अब तो सीने में फ़क़त इक टीस सी पाता हूँ मैं

ओ वफ़ा-ना-आश्ना कब तक सुनूँ तेरा गिला
बे-वफ़ा कहते हैं तुझ को और शरमाता हूँ मैं

आरज़ूओं का शबाब और मर्ग-ए-हसरत हाए हाए
जब बहार आए गुलिस्ताँ में तो मुरझाता हूँ मैं

'हश्र' मेरी शे'र-गोई है फ़क़त फ़रियाद-ए-शौक़
अपना ग़म दिल की ज़बाँ में दिल को समझाता हूँ मैं

  - Agha Hashr Kashmiri

More by Agha Hashr Kashmiri

As you were reading Shayari by Agha Hashr Kashmiri

Similar Writers

our suggestion based on Agha Hashr Kashmiri

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari