aaine aur aabgeene tod daalo | आइने और आबगीने तोड़ डालो

  - Dharmesh bashar

आइने और आबगीने तोड़ डालो
दिल नज़र के सब नगीने तोड़ डालो

ख़ुश-गुमानी और मुरव्वत जो रखे वो
दिल तो दिल है, तुम वो सीने तोड़ डालो

सब फ़रेब-ओ-जौर वाले खेल खेलो
रब्त वाले सब क़रीने तोड़ डालो

तुम को क्या उस पार किसका है ठिकाना
सैर-ए-साहिल तुम सफ़ीने तोड़ डालो

इस्मत-ओ-इफ़्फ़त वक़ार-ओ-आबरू फिर
चाहे जिस का हाथ छीने तोड़ डालो

  - Dharmesh bashar

More by Dharmesh bashar

As you were reading Shayari by Dharmesh bashar

Similar Writers

our suggestion based on Dharmesh bashar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari