sahan-e-gulshan men jo KHush the aashiyanoon men rahe | सहन-ए-गुलशन में जो ख़ुश थे आशियानों में रहे

  - Dharmesh bashar

सहन-ए-गुलशन में जो ख़ुश थे आशियानों में रहे
तालिब-ए-वुसअ'त थे हम सो आसमानों में रहे

अपनी बद-हाली के बाइस थे सभी के दिल में हम
ला-मकानी में भी अक्सर यूँँ मकानों में रहे

लोग बहरे थे जिन्हें चाहा सुनाया हाल-ए-दिल
यूँँ ज़बाँ होते हुए भी बे-ज़बानों में रहे

हम वो ख़ुशबू हैं जिन्हें वुसअ'त हवाओं ने न दी
ज़िन्दगी भर क़ैद हो कर इत्रदानों में रहे

उनकी उल्फ़त उनकी यादों का सहारा ले लिया
धूप से बचने के ख़ातिर शामियानों में रहे

बंदिश-ए-रस्म-ओ-रवायत क़ैद-ए-उल्फ़त उम्र-भर
ज़िन्दगी यूँँ जी है गोया क़ैदख़ानों में रहे

मस्लहत अपनी थी जो ज़ालिम को शय मिलती रही
वर्ना हम भी तेग़ थे लेकिन मयानों में रहे

था उन्हें ही ख़ौफ़ अब के बर्क़ और सय्याद का
ख़्वाहिश-ए-इशरत लिए जो आशियानों में रहे

फूल में ख़ुशबू हो जैसे या हो नग़्मा साज़ में
यूँँ 'बशर' अब ज़िक्र उसका दास्तानों में रहे

  - Dharmesh bashar

More by Dharmesh bashar

As you were reading Shayari by Dharmesh bashar

Similar Writers

our suggestion based on Dharmesh bashar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari