मोहब्बत से इनायत से वफ़ा से चोट लगती है

बिखरता फूल हूँ मुझ को हवा से चोट लगती है

मेरी आँखों में आँसू की तरह इक रात आ जाओ
तकल्लुफ़ से बनावट से अदास चोट लगती है

मैं शबनम की ज़बाँ से फूल की आवाज़ सुनता हूँ
अजब एहसास है अपनी सदास चोट लगती है

तुझे ख़ुद अपनी मजबूरी का अंदाज़ा नहीं शायद
न कर अह्द-ए-वफ़ा अह्द-ए-वफ़ा से चोट लगती है

— Bashir Badr

More by Bashir Badr

Other ghazal from the same pen

See all from Bashir Badr →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling