इस 'इश्क़ से अब उसका किनारा है दोस्तों
वो लड़का अब ख़ुदा का दुलारा है दोस्तों
मुझ जैसों से तो ज़िंदगी नफ़रत ही करती है
मुझ जैसा शख़्स मौत को प्यारा है दोस्तों
हँसकर वो कर रही है इशारे रक़ीब को
देखूँ तो इस
में मेरा ख़सारा है दोस्तों
कैसी है मौत 'इश्क़ में ये जानता हूॅं मैं
मैंने भी वैसा वक़्त गुज़ारा है दोस्तों
कुछ देखता नहीं मैं उसे देखने के बाद
वो शख़्स इक हसीन नज़ारा है दोस्तों
मैं रोते रोते पी रहा था उसकी याद में
सो स्वाद अब शराब का खारा है दोस्तों
सब 'इश्क़ में मरेंगे तो फ़ेहरिस्त आई है
अव्वल तो इस
में नाम हमारा है दोस्तों
As you were reading Shayari by Bhuwan Singh
our suggestion based on Bhuwan Singh
As you were reading undefined Shayari