Meaning of

क़ीमती

qeemati • قیمتی

मूल्यवान; कीमती

valuable; precious

قیمتی; بیش قیمت

Arabic

चल पड़े थे अकेले सवेरे लिए
लड़-झगड़ के जहाँ से वो मेरे लिए

क़ीमती है नहीं कोई उन के सिवा
बाप ज़्यादा ज़रूरी है मेरे लिए

2

Download Image

उन का ज़िक्र उन की तमन्ना उन की याद
वक़्त कितना क़ीमती है आज कल

31

Download Image

माइल न करते क़ीमती तोहफ़े मुझे
दिल जीतना है जो मेरा तो ला गुलाब

28

Download Image

यार उस के क़ीमती तोहफ़े तो लाए थे बहुत
मैं बरेली का था मैं ने ला के झुमका दे दिया

12

Download Image

इस लिए रखते हैं परदे में शजर बेटी को
क़ीमती चीज़ों को परदे में रखा जाता है

7

Download Image

तज़ुर्बा ये हुआ है ज़िन्दगी में
न होता कोई अपना मुफ़लिसी में

ज़बाँ ज़ख़्मों को मेरे मिल गई है
उन्हें शामिल किया जब शा'इरी में

ग़ज़ब का दिल बनाया है ख़ुदा ने
छलक पड़ते हैं आँसू भी ख़ुशी में

ख़ुशी का एक लम्हा कीमती है
हज़ारों ग़म हैं लेकिन ज़िन्दगी में

बुरा हूँ मैं मुझे अच्छा कहा है
शराबी ने यक़ीनन बेख़ुदी में

मुझे हँसता हुआ देखा तो कहते वो
कोई तो बात है इस आदमी में

मेरे रब मुझ को ये तौफ़ीक़ दे दे
रहूँ हँसता सदा ग़म और ख़ुशी में

7

Download Image

तीरगी हो के रौशनी हो के
बिक गए लोग क़ीमती हो के

दोस्त बनकर जिन्हें था मिलना अब
मिल रहे हैं वो अजनबी हो के

4

Download Image

वक़्त कितना क़ीमती है आज कल
उन को मुझ सेे आशिक़ी है आज कल

3

Download Image

जो सब सेे ज़्यादा हम को कीमती है
वो तो बस ये हाँ! अपनी दोस्ती है

2

Download Image

शबो रोज़ की चाकरी ज़िन्दगी की
मुयस्सर हुईं रोटियाँ दो घड़ी की

नहीं काम आएँ जो इक दिन मशीनें
ज़रूरत बने आदमी आदमी की

कि कल शाम फ़ुरसत में आई उदासी
बता दी मुझे क़ीमतें हर ख़ुशी की

किया क्या अमन जी ने बाइस बरस में
कभी जी लिया तो कभी ख़ुद-कुशी की

ग़मों को ठिकाने लगाते लगाते
घड़ी आ गई आदमी के ग़मी की

ये सारी तपस्या का कारण यही है
मिसालें बनें तो बनें सादगी की

2

Download Image

चल पड़े थे अकेले सवेरे लिए
लड़-झगड़ के जहाँ से वो मेरे लिए

क़ीमती है नहीं कोई उन के सिवा
बाप ज़्यादा ज़रूरी है मेरे लिए

2

Download Image

उन का ज़िक्र उन की तमन्ना उन की याद
वक़्त कितना क़ीमती है आज कल

31

Download Image

अपने मूल अर्थ में, 'क़ीमती' किसी वस्तु के महान मूल्य या कीमत को दर्शाता है। कविता में, यह शब्द अक्सर भौतिक संपत्ति से परे जाकर भावनाओं, संबंधों और क्षणों के अमूल्य मूल्य को छूता है।

'क़ीमती' का उपयोग कवि प्रेम, समय और क्षणिक अनुभवों के मूल्य को उजागर करने के लिए करते हैं। यह जीवन के साधारण या तुच्छ पहलुओं के विपरीत, वास्तव में प्रिय चीजों को ऊँचा उठाता है।

कविता में, 'क़ीमती' जीवन के सच्चे खजानों को देखने का एक माध्यम बन जाता है। यह हमें प्रिय चीजों पर विचार करने के लिए आमंत्रित करता है।