khushk honthon par sulagti pyaas ka manzar na dekh | ख़ुश्क होंठों पर सुलगती प्यास का मंज़र न देख

  - divya 'sabaa'

ख़ुश्क होंठों पर सुलगती प्यास का मंज़र न देख
ज़ुल्म के इस शहरस बच कर निकल मुड़कर न देख

अपनी आँखें बंद कर ले है यही इक रास्ता
टूटती साँसें दरीदा जिस्म जलते घर न देख

अब तो मुझको दोस्तों पर दुश्मनों का है गुमाँ
अब मुहब्बत की नज़र से भी वफ़ा-परवर न देख

ऐ समंदर के मुसाफ़िर तोड़ मौजों का ग़ुरूर
होश अपने रख बजा तूफ़ान के तेवर न देख

फूँक देती है हसद की आग हासिद का वजूद
गर कोई हो तुझ सेे बेहतर तो उसे जल कर न देख

ऐ सबा उस रहबर-ए-क़ामिल के रुख़ पर रख नज़र
नूर का एक सिलसिला है उस सेे तू बाहर न देख

  - divya 'sabaa'

More by divya 'sabaa'

As you were reading Shayari by divya 'sabaa'

Similar Writers

our suggestion based on divya 'sabaa'

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari