tiri rahmaton ke sitam dekhte hain | तिरी रहमतों के सितम देखते हैं

  - 'June' Sahab Barelvi

तिरी रहमतों के सितम देखते हैं
हम अहल-ए-ज़मीं चश्म-ए-नम देखते हैं

ख़ुदा-रा कभी तुम न देखो वो मंज़र
जो राह-ए-मुहब्बत में हम देखते हैं

कभी वहशत-ए-दिल कभी शाम-ए-फ़ुर्क़त
मुसलसल ख़ुदा की क़सम देखते हैं

मिरी ज़िंदगी में जो दैर-ओ-हरम हैं
वो ही मुझ में काफ़िर-सनम देखते हैं

  - 'June' Sahab Barelvi

More by 'June' Sahab Barelvi

As you were reading Shayari by 'June' Sahab Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on 'June' Sahab Barelvi

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari