chhupa hooñ qarz ke maafiq main is zamaane se | छिपा हूँ क़र्ज़ के माफ़िक़ मैं इस ज़माने से

  - Harsh Kumar Bhatnagar

छिपा हूँ क़र्ज़ के माफ़िक़ मैं इस ज़माने से
मगर मैं कितना बचूँगा नज़र चुराने से

उदास रहने की आदत है मेरी बचपन से
भरेगा ज़ख़्म मिरा पट्टियाँ हटाने से

मुझे लगी है परिंदों की बद-दुआ शायद
जला है घर मिरा वो इक शजर जलाने से

मैं इसलिए भी मोहब्बत से दूर रहता हूँ
ग़म-ए-हयात ही बढ़ता है दिल लगाने से

  - Harsh Kumar Bhatnagar

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari