zaraa se tukhm se jo ham shajar banaa baithe | ज़रा से तुख़्म से जो हम शजर बना बैठे

  - Harsh Kumar Bhatnagar

ज़रा से तुख़्म से जो हम शजर बना बैठे
नए परिंदे तब इक शाम घर बना बैठे

हमें लगा था कहानी तवील होगी मगर
ग़ज़ल में ढाल के वो मुख़्तसर बना बैठे

हमें ख़बर हुई सब साथ छोड़ देंगे सो हम
चराग़-ए-राह को ही हम-सफ़र बना बैठे

तिरे बग़ैर ही जीना पड़ेगा सो हम भी
तिरे नुक़ूश के जैसा ही घर बना बैठे

ये सिगरटें ही ग़ज़लकारी का सबब हैं मिरी
ये सिगरटों को ही अपना हुनर बना बैठे

  - Harsh Kumar Bhatnagar

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari