ehsaas hone ka vo dilaata hai shab se qabl | एहसास होने का वो दिलाता है शब से क़ब्ल

  - Harsh Kumar Bhatnagar

एहसास होने का वो दिलाता है शब से क़ब्ल
पर मेरे रू-ब-रू नहीं आता है शब से क़ब्ल

कुछ इसलिए भी चैन से सो जाता हूँ मैं रोज़
वो जुगनुओं के ख़्वाब दिखाता है शब से क़ब्ल

मैं आज तक समझ नहीं पाया परिंदे को
पिंजरे में रोज़ क्यूँ चला आता है शब से क़ब्ल

ख़्वाहिश ये वस्ल की तो मुझे मार डालेगी
वो इसलिए भी मिलने बुलाता है शब से क़ब्ल

अब तो चराग़ों से ही कोई काम लेंगे हम
सूरज तो रोज़ ही चला जाता है शब से क़ब्ल

तब जा के चैन पड़ता है फिर नींद आती है
वो माँ को जब भी फोन मिलाता है शब से क़ब्ल

  - Harsh Kumar Bhatnagar

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari