ghamkhwaar se to miraa koii vaasta nahin | ग़म-ख़्वार से तो मेरा कोई वास्ता नहीं

  - Harsh Kumar Bhatnagar

ग़म-ख़्वार से तो मेरा कोई वास्ता नहीं
आँखें बयाँ करेंगी मिरा ग़म मिटा नहीं

इक इल्तिजा है आप मुझे मार दीजिए
दिल टूटने से तो मिरा कुछ भी हुआ नहीं

दुनिया से कहता रहता हूँ तू लौट आएगा
इसके सिवा तो झूठ कोई भी कहा नहीं

बस एक तेरा ख़्वाब जो मैं देखता हूँ रोज़
बस वो ही ख़्वाब जो मिरा पूरा हुआ नहीं

बस एक शा'इरी ने ही ज़िंदा रखा मुझे
वर्ना ये ज़िंदगी ने तो कुछ भी दिया नहीं

  - Harsh Kumar Bhatnagar

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari