main dekh kar hujoom zara bhi dara nahin | मैं देख कर हुजूम ज़रा भी डरा नहीं

  - Harsh Kumar Bhatnagar

मैं देख कर हुजूम ज़रा भी डरा नहीं
वहशत भला है क्या मैं ये भी जानता नहीं

तू ज़ख़्म ऐसा दे कि मुसलसल हो ग़म मुझे
मैं जी रहा हूँ इश्क़ में तेरे मरा नहीं

वो गीत गाता फिरता है मातम पे लोगों के
ग़म टूट कर बिखरने का वो जानता नहीं

परवाज़ माँगता है वो शाहीन की तरह
जो ख़ुद कभी पहाड़ के ऊपर चढ़ा नहीं

  - Harsh Kumar Bhatnagar

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari