जहाँ पर भी मुझे ग़म ले गया चलता गया चलता गया

  - Harsh Kumar Bhatnagar

जहाँ पर भी मुझे ग़म ले गया चलता गया चलता गया
भले था पाँव में इक आबला चलता गया चलता गया

मसर्रत से भरा हूँ यूँँ तो मैं पर हसरत-ए-कुश्ता भी हूँ
मुझे रस्ता दिखा जब मुब्तला चलता गया चलता गया

बिना उसके कभी ये ज़िंदगी जीने का सोचा ही नहीं
मुसाफ़िर हूँ मैं वो है मरहला चलता गया चलता गया

न जाने कौन सा डर दिल में था वो चुप रही वो चुप रही
कहा उसने मुझे जब अलविदा चलता गया चलता गया

  - Harsh Kumar Bhatnagar

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari