jo kuchh bhi ho raha hai vo KHuda kii rahmat hai | जो कुछ भी हो रहा है वो ख़ुदा की रहमत है

  - Harsh Kumar Bhatnagar

जो कुछ भी हो रहा है वो ख़ुदा की रहमत है
किसी के दिल में ज़ियारत है या तो ग़ैरत है

नज़र घुमा तो रहा हूँ मैं उस की सम्त मगर
ये डर भी है कि मोहब्बत बड़ी मुसीबत है

मैं थक चुका हूँ तिरा इंतिज़ार करते हुए
घड़ी भी कह रही है तुझ को क्या ज़रूरत है

मैं जब कभी भी तिरे शहरस गुज़रता हूँ
तो याद आता है तू कितनी ख़ूब-सूरत है

  - Harsh Kumar Bhatnagar

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari