आप की वज्ह से टूटा है तो अच्छा होगा
यूँ अचानक से फिसल जाना भी लिक्खा होगा
जिस किसी ने भी तिरे बारे बताया मुझ को
बस यही कहता रहा फिर कोई धोखा होगा
चाहता तो मैं उसे रोक ही लेता इस बार
फिर हुआ ये कि अगर रुक गया तो क्या होगा
बा'द में आप को दुनिया की समझ आएगी
वस्ल का पहला महीना बड़ा अच्छा होगा
— Harsh Kumar Bhatnagar















