dhoondhne lagti hai jab aankh shanaasa koii | ढूँडने लगती है जब आँख शनासा कोई

  - Harsh Kumar Bhatnagar

ढूँडने लगती है जब आँख शनासा कोई
तब अचानक मुझे मिलता है अकेला कोई

जब भी लगता है कि नज़दीक हूँ मैं मंज़िल के
तोड़ देता है जगा कर मिरा सपना कोई

जब भी करता हूँ ख़ुदास मैं तरब की ख़्वाहिश
मेरे हाथों से गिरा देता है कासा कोई

घर के कोनों में छिपा देता हूँ सारे आँसू
जब सुनाता है मुझे आ के लतीफ़ा कोई

ज़िंदगी अपनी भी फ़िल्मों की तरह हो जाए
उस के कंगन में फँसा दे मिरा कुर्ता कोई

  - Harsh Kumar Bhatnagar

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari