maaloom hai sab ko mujhe kya chahiye | मालूम है सब को मुझे क्या चाहिए

  - Harsh Kumar Bhatnagar

मालूम है सब को मुझे क्या चाहिए
ग़म चाहिए पर थोड़ा ज़्यादा चाहिए

आसानी से तर्क-ए-मोहब्बत क्यूँ करें
अब तो हमें कोई तमाशा चाहिए

गूँगों के आगे शे'र कह सकता नहीं
अब दाद देने वाला मज्मा चाहिए

मैं इश्क़ का इज़हार भी कैसे करूँँ
इज़हार करने को कलेजा चाहिए

तू क़ैद से आज़ाद कर देना मुझे
पर उस सेे पहले ज़ख़्म गहरा चाहिए

मेरे ख़ुदा बस एक ख़्वाहिश है मिरी
हाथों से तेरे एक लुक़्मा चाहिए

  - Harsh Kumar Bhatnagar

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari