akshar hi bachchon ko qadam aage badhaana chahiye | अक्सर ही बच्चों को क़दम आगे बढ़ाना चाहिए

  - Manohar Shimpi

अक्सर ही बच्चों को क़दम आगे बढ़ाना चाहिए
ज़िंदा-दिली से ही हमें बचपन बचाना चाहिए

तालीम तो होती सभी को सीखने के ही लिए
बच्चे कोई भी हो उन्हें दिल से पढ़ाना चाहिए

ज़ुल्म-ओ-सितम क्यूँ मुफ़लिसों के साथ ही होते रहे
फिर इक क़दम उनके लिए मिलके बढ़ाना चाहिए

देखे सभी ने है कोई रिश्ते कभी तो टूटते
फिर ना-समझ को राब्ता क्या है बताना चाहिए

अक्सर ही गुल-रूयों सही से ढूँढ़ते हैं हम सेफ़र
आशिक़ उन्हें भी आश्ना थोड़ा दिवाना चाहिए

  - Manohar Shimpi

More by Manohar Shimpi

As you were reading Shayari by Manohar Shimpi

Similar Writers

our suggestion based on Manohar Shimpi

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari