ik khwaahish kar raaj karenge | इक ख़्वाहिश कर राज करेंगे

  - Manohar Shimpi

इक ख़्वाहिश कर राज करेंगे
सबके दिल पर राज करेंगे

बोला जो था काम किया है
अब हम घर घर राज करेंगे

यारों झूठ नहीं बोलेंगे
अब वो हम पर राज करेंगे

नशा चढ़े सर जब दौलत का
फिर वह सब पर राज करेंगे

ज़्यादा ही अश'आर पढ़ो तुम
फिर पढ़ लिखकर राज करेंगे

बदले की है आग 'मनोहर'
क्या फिर दिल पर राज करेंगे

  - Manohar Shimpi

More by Manohar Shimpi

As you were reading Shayari by Manohar Shimpi

Similar Writers

our suggestion based on Manohar Shimpi

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari