jinko paane men hain zamaane lage | जिनको पाने में हैं ज़माने लगे

  - Nityanand Vajpayee

जिनको पाने में हैं ज़माने लगे
एक पल में वो दूर जाने लगे

जिनसे मैं दोस्ती निभाता हूँ
मुझ सेे वो दुश्मनी निभाने लगे

मैं जिन्हें अर्श पर चढ़ा बैठा
वो हमें धूल में मिलाने लगे

हँस के मैं क्या मिला ज़रा सा उन्हें
वो मुझे दर्द में डुबाने लगे

उनकी ज़िद पर गले मिला मैं उन्हें
वो मुझे मनचला बताने लगे

  - Nityanand Vajpayee

More by Nityanand Vajpayee

As you were reading Shayari by Nityanand Vajpayee

Similar Writers

our suggestion based on Nityanand Vajpayee

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari