aag nahin dharna baba | आग नहीं धरना बाबा

  - Rakesh Mahadiuree

आग नहीं धरना बाबा
आब नहीं भरना बाबा

क़िस्तों में जाँ देगा कौन
इश्क़ नहीं करना बाबा

एक दिवस की मौत भली
रोज़ नहीं मरना बाबा

रोग लगा के कौन जिए
रोग नहीं करना बाबा

हमने किया सो भोग लिया
आप नहीं करना बाबा

रोग जिगर का है भारी
रोग नहीं धरना बाबा

आई क़ज़ा मर जाएँगे
आप नहीं मरना बाबा

  - Rakesh Mahadiuree

More by Rakesh Mahadiuree

As you were reading Shayari by Rakesh Mahadiuree

Similar Writers

our suggestion based on Rakesh Mahadiuree

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari