नीली आँखों से आँखें मिलाया नहीं
प्यार करता रहा पर बताया नहीं
तेरे आने का ऐसा यक़ीं था मुझे
सो किसी और से दिल लगाया नहीं
मैं ने चाहा जिसे उम्र भर बे-पनाह
काटकर उम्र भी उस को पाया नहीं
एक लड़की कहीं जा के आबाद है
एक लड़का कभी दिल लगाया नहीं
हमने देखी है दरिया-दिली आपकी
आपने अजनबी को बचाया नहीं
As you were reading Shayari by Rakesh Mahadiuree
our suggestion based on Rakesh Mahadiuree
As you were reading undefined Shayari