kaise kahein ki 'ishq ne kya kya banaa diya | कैसे कहें कि 'इश्क़ ने क्या क्या बना दिया

  - SALIM RAZA REWA

कैसे कहें कि 'इश्क़ ने क्या क्या बना दिया
राधा को श्याम श्याम को राधा बना दिया

उस बेर की मिठास तो बस जाने राम जी
शबरी ने जिसको चख के है मीठा बना दिया

यूसुफ़ न बन सका कभी तेरी निगाह में
लेकिन तुझे तो मैंने ज़ुलेख़ा बना दिया

ये 'इश्क़ है जुनूँ है मोहब्बत है या नशा
मजनूँ बना दिया कभी राँझा बना दिया

खिलता रहे ख़ुलूस-ओ-मोहब्बत का ये चमन
ये सोच के ख़ुदा ने ज़माना बना दिया

  - SALIM RAZA REWA

More by SALIM RAZA REWA

As you were reading Shayari by SALIM RAZA REWA

Similar Writers

our suggestion based on SALIM RAZA REWA

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari