रुख़्सार जहाँ में कोई ऐसा नहीं होगा
उन सेे भी हसीं चाँद का चेहरा नहीं होगा
तुम चाँद सितारों की चमक में रहे उलझे
तुमने मेरे महबूब को देखा नहीं होगा
है कौन भला सर पे बलाएँ जो ले तेरी
कोई भी तो माँ-बाप के जैसा नहीं होगा
अल्लाह के महबूब पे है ख़त्म नबूवत
अब कोई नबी दुनिया में पैदा नहीं होगा
जो मेरे दिल-ओ-जान को करता है मुअत्तर
गुलशन में कोई फूल भी ऐसा नहीं होगा
दिल खोल के करता है मोहब्बत जो किसी से
दुनिया में 'रज़ा' वो कभी रुस्वा नहीं होगा
Read Full