sharton par hi pyaar karoge aisa kya | शर्तों पर ही प्यार करोगे ऐसा क्या

  - SALIM RAZA REWA

शर्तों पर ही प्यार करोगे ऐसा क्या
तुम जीना दुश्वार करोगे ऐसा क्या

लोगों ने तो ज़ख़्म दिए हैं चुन चुन कर
तुम भी दिल पर वार करोगे ऐसा क्या

मुझ सेे रूठ के खाना पीना छोड़ दिए
ख़ुद को ही बीमार करोगे ऐसा क्या

मिलना हो तो मिल जाओ कुछ बात करें
वा'दा ही हर बार करोगे ऐसा क्या

जाने किस सेे लड़-भिड़ कर तुम आए हो
अब मुझ सेे तकरार करोगे ऐसा क्या

अब मुझको तड़पाने की ख़ातिर तुम भी
दुश्मन से ही प्यार करोगे ऐसा क्या

  - SALIM RAZA REWA

More by SALIM RAZA REWA

As you were reading Shayari by SALIM RAZA REWA

Similar Writers

our suggestion based on SALIM RAZA REWA

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari