KHuda ne kyun dil-e-dard-aashna diya hai mujhe | ख़ुदा ने क्यूँँ दिल-ए-दर्द-आश्ना दिया है मुझे

  - Saqi Amrohvi

ख़ुदा ने क्यूँँ दिल-ए-दर्द-आश्ना दिया है मुझे
इस आगही ने तो पागल बना दिया है मुझे

तुम्ही को याद न करता तो और क्या करता
तुम्हारे बा'द सभी ने भुला दिया है मुझे

सऊबतों में सफ़र की कभी जो नींद आई
मिरे बदन की थकन ने उठा दिया है मुझे

मैं वो चराग़ हूँ जो आँधियों में रौशन था
ख़ुद अपने घर की हवा ने बुझा दिया है मुझे

बस एक तोहफ़ा-ए-इफ़्लास के सिवा 'साक़ी'
मशक़्क़तों ने मिरी और क्या दिया है मुझे

  - Saqi Amrohvi

More by Saqi Amrohvi

As you were reading Shayari by Saqi Amrohvi

Similar Writers

our suggestion based on Saqi Amrohvi

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari