kaun pursaan-e-haal hai meraa | कौन पुर्सान-ए-हाल है मेरा

  - Saqi Amrohvi

कौन पुर्सान-ए-हाल है मेरा
ज़िंदा रहना कमाल है मेरा

तू नहीं तो तिरा ख़याल सही
कोई तो हम-ख़याल है मेरा

मेरे आसाब दे रहे हैं जवाब
हौसला कब निढाल है मेरा

चढ़ता सूरज बता रहा है मुझे
बस यहीं से ज़वाल है मेरा

सब की नज़रें मिरी निगाह में हैं
किस को कितना ख़याल है मेरा

  - Saqi Amrohvi

More by Saqi Amrohvi

As you were reading Shayari by Saqi Amrohvi

Similar Writers

our suggestion based on Saqi Amrohvi

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari