मोम के जिस्मों वाली इस मख़्लूक़ को रुस्वा मत करना

मिशअल-ए-जांको रौशन करना लेकिन इतना मत करना

हक़-गोई और वो भी इतनी जीना दूभर हो जाए
जैसा कुछ हम करते रहे हैं तुम सब वैसा मत करना

पिछले सफ़र में जो कुछ बीता बीत गया यारो लेकिन
अगला सफ़र जब भी तुम करना देखो तन्हा मत करना

भूक से रिश्ता टूट गया तो हम बेहिस हो जाएँगे
अब के जब भी क़हत पड़े तो फ़सलें पैदा मत करना

ऐ यादोजीने दो हम को बस इतना एहसान करो
धूप के दश्त में जब हम निकलें हम पर साया मत करना

— Shahryar

More by Shahryar

Other ghazal from the same pen

See all from Shahryar →

Ujaala Shayari

Shers of ujaala.

All Ujaala Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling