मैं जिस सेे कहता मेरे साथ भी धोखा हुआ है यार
यही कहता वो तेरे साथ कुछ अच्छा हुआ है यार
वो भी कुछ दोस्त थे जो टेस्ट देकर कहते थे बाहर
मेरा तो ख़ास नईं था कुछ तेरा कैसा हुआ है यार
बहुत दिन बाद मैं उस सेे मिला था कल कहीं पर वो
मगर बस देखते बोला, तुम्हें देखा हुआ है यार
बिछड़कर मुझ सेे उसको नींद भी आती नहीं है अब
कि मेरी बेरुख़ी का कुछ असर ऐसा हुआ है यार
भले ही फेंक दी थी उसकी सारी चीज़ें मैंने, पर
कहीं इक चूड़ी को सँभालकर रक्खा हुआ है यार
Read Full