रिश्ता ये तोड़ कर जाना चाहता है तो जा
मुह मुझ से मोड़कर जाना चाहता है तो जा
तेरे लिए कभी अब मैं रोने वाला नईं हूँ
तू मुझ को छोड़ कर जाना चाहता है तो जा
उम्मीदें सब मेरी तुझ से है तू फिर भी मेरी
उम्मीदें तोड़ कर जाना चाहता है तो जा
ये ज़िन्दगी गुजर सकती है तेरे बिना भी
तू साथ छोड़ कर जाना चाहता है तो जा
— karan singh rajput















