जुनून सर से उतर गया है

वजूद लेकिन बिखर गया है

बहुत ख़सारा है आशिक़ी में
तमाम इल्म-ओ-हुनर गया है

मैं और ही शख़्स हूँ कोई अब
जो शख़्स पहले था मर गया है

बहुत कड़ा था वो वक़्त मुझ पर
वो वक़्त लेकिन गुज़र गया है

'सिराज' इक ख़ुश-मिज़ाज चेहरा
मुझे उदासी से भर गया है

— Siraj Faisal Khan

More by Siraj Faisal Khan

Other ghazal from the same pen

See all from Siraj Faisal Khan →

Bekhudi Shayari

Shers of bekhudi.

All Bekhudi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling