कोई भी प्यारा दिखाई देगा तुम्हारा चेहरा नज़र में होगा

कोई सितारा दिखाई देगा तुम्हारा चेहरा नज़र में होगा

हमें सॅंभाला है मुश्किलों में हमेशा तुम ने सो मुश्किलों में
कोई हमारा दिखाई देगा तुम्हारा चेहरा नज़र में होगा

अगर मुसीबत कभी जो आए मुसीबतों में कोई भी रस्ता
कोई इशारा दिखाई देगा तुम्हारा चेहरा नज़र में होगा

तुम्हारी आँखें हमारी आँखों ने ऐसे देखीं कि अब इन्हें बस
कोई नज़ारा दिखाई देगा तुम्हारा चेहरा नज़र में होगा

तुम्हारा चेहरा तुम्हारा चेहरा तुम्हारा चेहरा है याद अब बस
जो इस से प्यारा दिखाई देगा तुम्हारा चेहरा नज़र में होगा

हमारी आँखों को और कुछ भी न देखना है सिवा तुम्हारे
कि जो भी यारा दिखाई देगा तुम्हारा चेहरा नज़र में होगा

— Sohil Barelvi

More by Sohil Barelvi

Other ghazal from the same pen

See all from Sohil Barelvi →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling